Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई संकुल की वार्षिक आम सभा आयोजित, महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति की कुंजी : विधायक 

 

मंगलवार को कुचाई प्रखंड में पलाश संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. इस आमसभा में संगठन के पिछले एक वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना समाज और देश की प्रगति की दिशा में अहम कदम है.

 

विधायक ने कहा कि एक समय था, जब स्वयंसेवी संगठनों के पास बैठक करने के लिए अपना कार्यालय भवन तक नहीं था. लेकिन दीदी लोगों के आग्रह के बाद उन्होंने इस दिशा में पहल की. उसके परिणाम स्वरूप कुचाई, खरसावां, आमदा व खूंटपानी क्षेत्र के हर सीएल एफ को अपना कार्यालय भवन समर्पित किया गया है. यह उपलब्धि महिलाओं की संगठित शक्ति और सरकार- संगठन के सहयोग का परिणाम है.

संगठन के पदाधिकारीयों ने बताया कि स्वंय सहायता समूह की महिलाएं अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर हो चुकी है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, बीपीएम रमेश द्विवेदी, पार्वती गागराई समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *