Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नारायण महतो की हुई आकस्मिक निधन, शोक की लहर   

 

 

ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नारायण महतो की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और आकस्मिक निधन हो गया। क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है।मिली जानकारी के अनुसार अचानक सुबह करीब 9 बजे तबियत बिगड़ी और आनन-फानन में परिजन उसे इलाज हेतु अस्पताल ले जा रहे थे,तभी उनकी मौत हो गई। वे 45 वर्ष के थे एवं कुकड़ू प्रखंड के बड़ा लापांग गांव का रहने ले थे । उनकी असामयिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कुकड़ू प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति कामना किया। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत चन्द्र महतो एवं नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी ने बताया कि नारायण महतो किसी को लेकर इलाज के लिए वेल्योर गया था और गुरुवार शाम को ट्रेन से उतरकर जमशेदपुर में अपने संबंधी के घर रूका था और सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपुरणीय क्षति हुई है। अचानक उनकी मौत से परिवार जन काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता उनके परिजनों के साथ है ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *