Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में 11 एवं 12 सितम्बर को होगा प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता

 

 

ईचागढ़: जिला शिक्षा पदाधिकारी सरायकेला खरसावां के पत्र के आलोक में कुकड़ू में आगामी 11 और 12 सितम्बर 2025 को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक मैदान,चोके गाड़िया कुकड़ू में प्रातः 10:30 बजे होगा।

इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, शतरंज, रस्साकशी, कबड्डी, बॉल बॉल, खो-खो और फुटबॉल जैसे खेल शामिल किए गए हैं। अलग-अलग खेलों में बालक और बालिका वर्ग के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कुकड़ू द्वारा जारी पत्र में बताया कि खेलों के सफल संचालन के लिए शिक्षकों और पर्यवेक्षकों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक खेल हेतु प्रभारी शिक्षक और प्रतिभागियों की सूची भी जारी कर दी गई है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। वही इस खेलकूद प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *