कुकड़ू में हाथियों का कहर, एक दर्जन हाथियों का झुंड सीरूम जंगल में डाला डेरा
ईचागढ़ कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सीरूम जंगल में एक दर्जन हाथियों ने डेरा जमाए हुए हैं। अलग-अलग झुंड में बंटकर हाथियों का झुंड शाम ढलते ही गांवों के खेतों की ओर कुच कर जाते हैं और खड़ी धान की फसलों को अपना निवाला बनाते हैं, जिससे तैयार धानों को बचाने का किसान जद्दोजहद में रात गुजारने को मजबुर है। शनिवार की सुबह को भी सीरूम तिरूलडीह सड़क पर एक हाथी को बिचरण करते देखे गए। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि तैयार धानों को हाथियों का झुंड निवाला बना रहे हैं। दिन को भी सड़क पर आ जाते हैं, जिससे भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का वन विभाग से मांग है कि हाथियों को सुरक्षित स्थानों पर भगाया जाय और ग्रामीणों को राहत दिलाया जाय । खेतों में धान तैयार होने के बाद लोग हाथियों से खासे परेशान हैं।




