DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

लाइसेंस की आड़ में अवैध पटाखा बिक्री! चांडिल प्रशासन ने चौका मोड़ पर मारा छापा

चांडिल: दीपावली पर्व के मद्देनज़र पटाखों की बिक्री को लेकर शनिवार को प्रशासन हरकत में आया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर पटाखा बेचने एवं बाजार के बीच में अवैध रूप से दुकान लगाने की शिकायत पर चांडिल सीओ प्रदीप कुमार महतो एवं चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने चौका मोड़ स्थित बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से पटाखा बिक्री संबंधी लाइसेंस की जांच की। जांच में पाया गया कि अधिकांश दुकानदार उस स्थान पर पटाखा नहीं बेच रहे हैं, जहाँ का लाइसेंस जारी किया गया था। सभी दुकानदारों ने चौका मोड़ के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें सजा रखी थीं।

 

इस पर चांडिल सीओ प्रदीप कुमार महतो ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि “जिस स्थान का लाइसेंस मिला है, पटाखा बिक्री केवल वहीं की जाए, अन्यथा लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

सीओ ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि रविवार से यदि कोई दुकानदार चौका मोड़ पर पटाखा बेचते पाया गया, तो उसका सारा सामान जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

जांच के दौरान चौका मोड़ स्थित दुकानदार तारणी गोराई बिना लाइसेंस के पटाखा बेचता पाया गया, जबकि तपन गोराई, जो चांडिल के कदमडीह का लाइसेंसधारी है, वह चौका मोड़ पर ही अपने दुकान के बाहर पटाखा बेच रहा था।

 

थाना प्रभारी बजरंग महतो ने भी दुकानदारों को चेताया कि अब चौका मोड़ पर किसी भी तरह की पटाखा दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। सभी विक्रेता अपने निर्धारित स्थल पर ही पटाखा बिक्री करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *