Newsझारखण्ड

लिटिल एंजेल प्ले स्कूल महादेव कॉलोनी में बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): लिटिल एंजेल प्ले स्कूल, महादेव कॉलोनी, चाईबासा में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर मेरी ओला अखाड़ा तक गई। इस दौरान बच्चों ने “1-2-3-4 भारत माता की जय” के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रभात फेरी संपन्न होने के बाद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक रॉबिंस कुमार एवं प्रधान अध्यापिका साक्षी प्रिया साहू द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।

 

ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे माहौल खुशनुमा और देशभक्ति से भरा रहा।

 

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं इशिता, नेहा, सुरभि और सिद्धि भी उपस्थित रहीं।

 

शिक्षिकाएं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी और देश से प्रेम करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *