लोहरदगा सीट के साथ साथ झारखंड में पहले चरण की चारो सीट इंडिया गठबंधन जीत रही है – सुखदेव भगत
लोहरदगा – कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने अपने आवास पर अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व गंधर्व भगत की पुण्य तिथि मनाई। स्व गंधर्व भगत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे।

उन्होंने देश के कई स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था। मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने अपने पिता और माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान झारखंड में पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट पर जीत का दावा पेश किया है। सुखदेव भगत ने कहा लोगो में संविधान और लोकतंत्र बचाने का उत्साह देखा गया रिमोट एरिया होने के बावजूद लोग खुद से घर से बाहर निकले और वोट देने पहुंचे. उन्होंने कहा कि जो फीडबैक मिला है उससे लगता है लोहरदगा में महागठबंधन की आसान सी जीत होगी. लोग तानाशाह सरकार को वोट के माध्यम से जवाब दिया है। लोहरदगा में 66.45 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसे लेकर सुखदेव भगत ने मतदाताओं का भी आभार जताया है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


