LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

मैं झामुमो का सिपाही पार्टी नहीं छोडूंगा : रामजीत

कहा पार्टी में रहकर झामुमो को मजबूत कारूंगा, चंपाई को दी शुभकामनायें 

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामने के बाद उनके कई समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे हैं अथवा उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। परंतु राजनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे झामुमो छोड़ कर कहीं नहीं जायेंगे। झामुमो में ही रहेंगे। रामजीत ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झामुमो ही झारखंड की आदिवासी मुलवासियों की अस्मिता की रक्षा करने वाली पार्टी है। मैं झामुमो का सिपाही हूं। गुरूजी शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़ा हूं और झामुमो को मजबूत करने का काम करता रहूंगा। रामजीत ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। प्रखंड कमेटी के अन्य पदाधिकारी स्वतंत्र हैं कि वे भाजपा के साथ जाएं या झामुमो में बने रहें। यह उनका निर्णय होगा। उन्होंने कहा चंपाई सोरेन निश्चित रूप से झामुमो के कोल्हान के टाइगर रहे। उनके खिलाफ कोई टिप्पणी करना हम जैसे छोटे कार्यकर्त्ताओं के लिए शोभा नहीं देगा। उन्होंने झामुमो में रहते हमेशा आदिवासी मुलवासियों की रक्षा की आवाज उठाई। परन्तु उन्होंने जिस पार्टी को सींचा आज उनको छोड़ कर भाजपा शामिल हो गए। इससे ख़ासकर राजनगर क्षेत्र के आदिवासी मूलवासियों में खासा निराशा है। जनता धर्म संकट में हैं। चंपाई दा को हमारी शुभकामनायें हैं। वे जहां रहें पहले की तरह आदिवासी मुलवासियों के हितों के लिए काम करते रहें।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *