मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर झारखंड आंदोलनकारी दिवस की मांग
कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष के पौत्र दिवंगत आयुष गोस्वामी के निधन पर 2 मिनट का शोक रखा गया। इसके अलावा, लोकप्रिय झूमर गायक रोहीन चंद्र महतो ने दो झूमर गीत गाकर झारखंड के सभी योद्धाओं और शहीदों को श्रद्धा अर्पित की।
सभा के अंत में एक जुलुश निकला, जिसमें वीर बिरसा मुंडा, वीर रघुनाथ सिंह भूमिज, बाबा साहब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर, और शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जुलुश में झारखंड आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार से मांग की कि 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित किया जाए।
