महिला कॉलेज बीएड विभाग में आयोजित फ्रेशर डे कार्यक्रम
चाईबासा: महिला कॉलेज बीएड विभाग के बहुउद्देशीय कक्ष में सत्र 2025-27 की नवनामांकित छात्राओं के लिए फ्रेशर डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंचार्ज प्राचार्य रूपकला खलको और बीएड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी ने दीप प्रज्वलित करके की।


कार्यक्रम में बीएड सत्र 2023-25, 2024-26 और नए सत्र 2025-27 की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही नवनामांकित छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कौशल, प्रतिभा और सुविचार के आधार पर मिस फ्रेशर चुनी गई। इस वर्ष मिस फ्रेशर का खिताब सिसिलिया कंडूलना को मिला, जबकि लवली बोदरा फर्स्ट रनर-अप और अलमास अखलाक सेकंड रनर-अप रहीं।
इस अवसर पर बीएड विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ राजीव लोचन नामता, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, डी बबिता कुमारी, शीला समद, प्रीति देवगाम, सीतेंद्र रंजन सिंह, धनंजय कुमार, मदन मोहन मिश्रा और महिला कॉलेज की अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही। साथ ही बीएड के तीनों सेमेस्टर की छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य नई छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें विभाग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

