महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया
चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य रूपकला माधुरी खालको ने की।


राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. रूबी कुमारी ने मानवाधिकार की अवधारणा और इसके विभिन्न आयामों को विस्तृत रूप से समझाया। आईक्यूएसी प्रमुख डॉ. अमृता जायसवाल ने मानवाधिकारों के इतिहास और इसकी वैश्विक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. अंजु, भूगोल विभाग की मनीषा और नम्रता, इतिहास विभाग की डॉ. अंजना सिंह तथा गृह विज्ञान विभाग की मीरा कुमारी उपस्थित रहीं। सेमेस्टर 1, 2, 3 और 5 के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. सोना माई सुंडी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कार्यक्रम का समापन किया।

