Minister-Champai-Soren-makar_sankranti मंत्री चंपाई सोरेन ने मकर संक्रांति पर सरायकेला जिलावासियों को दी शुभकामनाएं
Sarakela अपने गृह विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांड्रा पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ हरिजन समाज के लोगों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपाई सोरेन का भव्य स्वागत किया इस दौरान उन्होंने लोगों से हाल-चाल जाना साथ ही मकर संक्रांति के पर्व पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी .

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में विभिन्न पर्व त्यौहार मनाये जाते हैं, ये त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां व उमंग भरते हैं. उन्होंने कहा कि त्यौहारों के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम, सदभाव, भाईचारे का वातावरण बनता है.वही मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय परम्परा में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है, इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनायें.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


