LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

ईचागढ के लोकप्रिय विधायक श्रीमति सविता महतो के पहल पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 18 मुख्य सड़क को मिली प्रशासनिक स्वीकृति । चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण कार्य ।

 

ईचागढ़ के विधायक श्रीमती सविता महतो के पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 18 मुख्य सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जिसमें चांडिल प्रखंड के एन एच 32 से कांगलाटांड, पीडब्लूडी मेन रोड से डोबो ग्राम तक, काठजोर से कदमझोर तक, चौका कांड्रा रोड पालगम से रायडीह तक, काशीडीह मेन रोड से मिरुडीह भाया सिंगाती तक, चांडिल कांड्रा रोड से चैनपुर तक पथ का, एन एच 32 बाबनडीह से मानीकुई स्टेशन तक, एन एच 32 माठिया रोड से अस्पताल तक, एन एच 33 सिटी इन से ब्रह्मानंद अस्पताल तक पथ, ईचागढ़ प्रखंड के बड़ा आमड़ा से तिलका मांझी चौक सिदडीह तक पथ, कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू चौड़ा पथ से सोभा नदी तक पथ का, कारकीडीह पुल से रेलवे लाइन तक पथ, जानुम से पलासडीह तक पथ का, आरईओ रोड से चौड़ा ग्राम होते हुए शोभा नदी तक पथ का, सितु बड़ालापांग पथ से बाकारकुड़ी तक पथ का व नीमडीह प्रखंड के एन एच 32 से रावतारा तक पथ का, पीडब्लूडी रोड (मांझीडीह मोड़ )से बामनी पुलिया तक पथ झीमड़ी निर्मल महतो चौक से बलराम महतो के घर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।वही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 18 प्रमुख सड़को का सुदृढ़ीकरण कार्य के प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक सविता महतो का आभार व्यक्त किया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *