नए उपायुक्त का जोरदार स्वागत: सोनाराम बोदरा और मधु श्री महतो ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दिया स्वागत
सरायकेला(Dilip chand mahato)खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उपाध्यक्ष मधु श्री महतो ने जिले के नए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नए उपायुक्त को जिले की भौगोलिक स्थिति और विकास की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिले में रोजगार की संभावनाओं को विकसित बनाने के लिए कार्य किया जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने नए उपायुक्त से जिले के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
मधु श्री महतो ने भी नए उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि वे जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और नए उपायुक्त के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

