Newsझारखण्ड

“नेरकोपी गांव की पूजा रानी का IIT Roorkee में पीएचडी के लिए चयन”

 

 

तोपचांची प्रखंड के नेरकोपी गांव से आने वाली पूजा रानी (पिता नरेश महतो) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। पूजा रानी का चयन देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT Roorkee में पीएचडी के लिए हुआ है।

 

सभी के लिए गर्व की बात है कि पूजा रानी जैसे होनहार छात्र हमारे क्षेत्र से निकलकर देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूजा रानी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार और गांव का नाम रोशन हुआ है, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।

 

हम पूजा रानी को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि पूजा रानी अपनी मेहनत और लगन से IIT Roorkee में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और अपने क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *