Saraikela welfare department meeting: कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं को समय से करे पूरा : चम्पई सोरेन
Saraikela: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरायकेला समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए.

कल्याण विभाग अंतर्गत समेकित विकास जनजाति अभिकरण अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई, बैठक के दौरान जनजाति विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने संबंधित समीक्षा करते हुए योजनाओं के कार्य प्रगति को जाना गया. इस मौके पर मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जिले में चल रहे सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया, बैठक में कल्याण विभाग अंतर्गत माझी हाउस ,धूम कुड़िया, आदिवासी कला केंद्र, परगना हाउस, समेत जाहेरथान निर्माण संबंधित समीक्षा की गई. बैठक के के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि बैठक में योजनाओं के लापरवाही को अभिलंब दूर करने का कड़ा निर्देश अधिकारियों को दिया गया, इसके साथ ही सभी योजनाओं को समय से पूरा करने संबंधित निर्देश दिए गए हैं, बैठक में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को भी फ़लीभूत करने पर विशेष फोकस किया गया, इसके तहत अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़े जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ल के अलावा वरीय अधिकारी एवं विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


