JamshedpurNewsझारखण्ड

नेत्र शिविर में 37 मरीजों का सफल ऑपरेशन, 26 जनवरी को चश्मा व दवा वितरण

 

जमशेदपुर:स्वर्गीय सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में कुल 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन सत्र का संचालन अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया।

इससे पूर्व ऑपरेशन सत्र का विधिवत उद्घाटन सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा समाजसेवी चंद्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। मौके पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राजेश गुप्ता, राकेश मिश्र एवं आदित्य सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिंद, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह एवं प्रतीक सिंह ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराए गए नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा एवं कंबल प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *