Newsझारखण्ड

नगड़ी में किसानों के समर्थन में देवेंद्र महतो ने खेत जोते, चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

 

 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत नगड़ी में किसानों की जमीन पर प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के विरोध में संघर्ष तेज हो गया है। नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जेएलकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो नगड़ी पहुंचे और उन्होंने कंधे पर हल उठाकर खेत जोते।

 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन की अगुवाई करने नगड़ी आ रहे थे, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

देवेंद्र महतो ने कहा कि नगड़ी और आसपास के गांवों में रिम्स-2 के लिए चिन्हित जमीन पर रैयतों को खेती करने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ‘नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर किसानों के समर्थन में पहुंचे हैं और अवैध कब्जा हटाकर किसानों की जमीन को मुक्त कराएंगे।

 

उन्होंने बताया कि बीआईटी के कब्जे वाली 281 एकड़ जमीन को मुक्त कराने के बाद अब उनका लक्ष्य नगड़ी के किसानों की 227 एकड़ जमीन को सरकार के अवैध कब्जे से मुक्त कराना है। तस्वीरों में देवेंद्र महतो कंधे पर हल लेकर और आगे-आगे दो बैल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *