Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता रहे तैयार: अरूप चटर्जी

नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता रहे तैयार: अरूप चटर्जी

 

 

धनबाद(निरसा):निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के तालडांगा जीटी रोड में मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिरकुंडा को शहरी क्षेत्र बने 17 साल हो गए हैं, लेकिन निवासियों को मिलने वाली सुविधाएं अभी तक नहीं मिली हैं।

चटर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जाति और धर्म के नाम पर वोट लेते हैं, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं करते। उन्होंने कहा कि एक दशक बीत जाने के बाद भी चिरकुंडा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

 

 

अरूप चटर्जी ने कार्यकर्ताओं से झारखंड में जल्द होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाकपा माले सिर्फ वादे नहीं, बल्कि विकास करके दिखाएगी। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अरूप चटर्जी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नए कार्यालय के खुलने से शहरी क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी, क्योंकि पहले इस क्षेत्र में पार्टी का कोई कार्यालय नहीं था और यह क्षेत्र पार्टी के लिए कमजोर माना जाता था कार्यालय खुलने से निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी।

 

बाइट: अरूप चटर्जी,निरसा विधायक

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *