LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

JMM District President Prayed for Ex CM- झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की रिहाई के लिए की पूजा अर्चना

Saraikella:- झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने आज गम्हरिया प्रखण्ड अंतर्गत अपने पैतृक गांव जयकान के जाहेर स्थान में माघे पूजा किया। यह पर्व अनोखा है। इसके समापन के दिन गांव से दुष्ट आत्माओं को भगाया जाता है।माघ महीने में फसल कटने व खलिहान से अनाज घर में लाने के बाद ये पर्व मनाया जाता है।

इस मौक़े पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन के जल्द रिहाई के लिए जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर उनके रिहाई की कामना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत एक माह से केन्द्र में बैठी बीजेपी सरकार केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित कर श्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया है, उससे यहां के साढ़े तीन करोड़ जनता दुखी हैं और मंदिरों में पूजा, मज़ारों में चादरें, सरना पूजा, चर्च में प्रार्थना कर मन्नतें, दुआएं और कामना कर रहे और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के षड्यंतकारी झूठे मुकदमों से अदालत उन्हें बरी कर रिहाई करने की कामना कर रहे है। आगे अध्यक्ष डॉ महतो ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है हेमंत सोरेन के साथ न्याय होगा। जनता की आदलत में तो विरोधी हार चुके हैं अतः उन्हें मनगढ़ंत आरोपों से बांधने की कोशिश की जा रही है। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
इस पूजा में जीवन महतो, गोबिंद महतो, गणेश महतो, मधुसूदन महतो, अंगद महतो, परितोष महतो, मनोरंजन महतो, जोगेन महतो आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *