Newsझारखण्ड

नगर परिषद चाईबासा ने चलाया अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ महाअभियान   

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर नगर परिषद चाईबासा द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासक संतोषिनी मुर्मू, नगर प्रबंधक लोकेश सिंह और सभी राजस्व पदाधिकारियों की टीम ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त किया गया तथा जुर्माना वसूला गया।

 

सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों और वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई। सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दंड वसूली की गई। अभियान के दौरान कुल 7,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए।

 

प्रशासक संतोषिनी मुर्मू ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी और चाईबासा शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त किया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर अवैध रूप से वाहन, ठेला और दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी तथा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। सभी दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेकर ही व्यापार करने का निर्देश दिया गया है।

 

अभियान के तहत बस स्टैंड और जेल गेट के समीप अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों तथा सड़क और फुटपाथ का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया और कड़ी हिदायत दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *