Newsझारखण्ड

नगरपालिका निर्वाचन–2026: पश्चिमी सिंहभूम में आदर्श आचार संहिता लागू, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है।

 

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है।

 

चुनाव से जुड़ी शिकायतें या सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर 9835220231 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष को दें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *