LatestNewsSportsझारखण्डराजनीति

kharsawan-rural-football-jbkss चामारू में मकर संक्रान्ति के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, विजेता टीम हुए पुरस्कृत

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया के चामारु में मकर परब एवं टुसू परब के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के समारोह में अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा व सृजन हाईबुरु शामिल हुए.

फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जंगल मेन एफसी व एजेसी छोड़ा ब्लू के बीच खेला गया. जिसमें पेनाल्टी शूटआउट के जरिये 3-1 से जंगल एफसी की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया एवं उपविजेता टीम एजेंसी छोड़ा ब्लू को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे जोजो लुपुंग 7 हजार व चौथे स्थान पर रहे रेड जोन को 10 हजार रुपए नगद राशि नगद देकर पुरस्कृत जेबिकेएसएस के सक्रिय सदस्य के हां शुभ हाथों से किया गया.

इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेल झारखंड का लोकप्रिय खेल है. खेल से मानसिक संतुलन स्वस्थ रहता है. उन्होंने खिलाड़ियों को नशापान से दूर रहने की अपील की. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बनमाली महतो, सचिव गयाधार महतो, प्रकाश महतो, किशोर महतो, परवीन महतो, मागडू महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *