BJPNewsझारखण्ड

निवेश की बात और व्यापारियों को धमकी, मुख्यमंत्री की दोहरी नीति उजागर : आदित्य साहू

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है। राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक ओर निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपमानित और भयभीत करने वाले बयान देते हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जाकर निवेश आमंत्रित करते हैं, लेकिन राज्य में व्यापार करने वाले उद्यमियों को धमकाने की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने घाटशिला उपचुनाव के दौरान दिए गए मुख्यमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि संवैधानिक पद की गरिमा के भी खिलाफ हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने खनिज और कोयले की ढुलाई को लेकर राज्य सरकार की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड किसी एक पार्टी या परिवार की जागीर नहीं है। यदि झारखंड का कोयला दूसरे राज्यों में जाता है तो अन्य राज्यों से भी जरूरी वस्तुएं यहां आती हैं।

आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार, अवैध खनन, जमीन लूट, अपराध और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छह साल के कार्यकाल में सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और छात्रों को स्टाइपेंड जैसे वादे आज भी अधूरे हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र पर बकाया भुगतान के आरोपों को भी भ्रामक बताया और सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *