LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी को मिला नया ठिकाना ,जल्द बनकर तैयार होगा पार्टी कार्यालय : रामजीत

राजनगर:- पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद वर्षों से राजनगर गमदेसाई मुख्य बाजार स्थित पार्टी कार्यालय अब भाजपा कार्यालय में तब्दील हो चुका है।

जिसके बाद से झामुमो को अपना नया कार्यालय के लिए अलग ठिकाना ढूंढ़ना पड़ा। कई दिनों के बाद आखिर झामुमो को नया ठिकाना मिल ही गया। राजनगर के गमदेसाई मुख्य बाजार में ही गमदेसाई सामुदायिक भवन के ठीक सामने पार्टी कार्यकर्त्ता सोनाराम मुर्मू के रिश्तेदार की जमीन पर एनओसी लेकर पार्टी का स्थायी कार्यालय बनाना शुरु कर दिया गया है।

मंगलवार को कार्यालय के लिए बुनियाद खोदा गया।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा ने कहा कि झामुमो का पुराना कार्यालय में भाजपा का झंडा लग चुका है। इसके बाद हमें नए स्थायी ठिकाने क़ी तलाश थी। जहां से पार्टी क़ी गतिविधियों को संचालित किया जा सके। थोड़ा समय जरुरत लगा। झामुमो के समर्पित कार्यकर्त्ता सोनाराम मुर्मू जी ने अपने रिश्तेदार क़ी खाली पड़ी जमीन पर पार्टी कार्यालय स्थापित करने क़ी अनुमति दी। अब यहां से झामुमो अपने मजबूत इरादे के साथ आसन्न विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा झामुमो अब पहले से और मजबूत स्थिति में है। वहीं जमीन मालिक के रिश्तेदार सोनाराम मुर्मू ने कहा की यह जमीन मेरा साला का है। यहाँ आगामी दिनों में मार्केट कंपलेक्स बनाया जाएगा। जिसमें झामुमो का स्थायी पार्टी कार्यालय हमेशा रहेगा। इस दौरान बीजाडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सुधीर हांसदा, सोनाराम मुर्मू, सुबोल महतो, श्याम टुडू, सुखलाल मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *