Newsझारखण्डसरायकेला

नरसिंह इस्पात लिमिटेड नें कंपनी परिसर में विधायक सविता महतो के हांथो करवाया 7 सौ कंबल का वितरण 

 

 

 

चांडिल प्रखंड के खुंटी स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी परिसर में गुरुवार को सैकड़ो जरुरतमंद असहाय महिला व पुरुष के बीच नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने अपनी नियमित सामाजिक जिम्मेदारियों (सीएसआर गतिविधियों) के तहत गुरुवार को विधायक सविता महतो के हांथो सात सौ कंबल का वितरण किया गया। लोगों के बीच कंबल का वितरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा बढ़ते ठंड में लोगों को कंबल मिलने से ठंड से राहत मिलेगा। विधायक ने लोगो से कहा ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कंबल का उपयोग अवश्य करें। विधायक ने कहा पुरे विधानसभा क्षेत्र में जरुरत मंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, खूंटी पंचायत के मुखिया सुखराम बेसरा, मुसरीबेरा ग्राम प्रधान ज्ञान चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा, आईआर एस ऐम सिंह, एचआरहेड अनुप कुमार साहू, हरे कृष्ण झा, लम्बोदर महतो, हरे कृष्ण रजक आदि काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *