JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

jamshedpur-baba-tilka-majhi-jayanti जमशेदपुर: सुंदर नगर में बाबा तिलका मांझी की 275 वीं जयंती ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई

जमशेदपुर: सुंदरनगर थाना अंतर्गत पुड़े हासा पंचायत में मंगलवार को वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की 275 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई. जिसमें महिलाओं ने संस्कृति परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़े के साथ नाच- गान किया और बाबा तिलका माझी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

पत्रकार को संबोधित करते हुए परगना दसमत हांसदा ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी हमारे देश के शहीदों को समाज में उचित सम्मान नहीं मिल सका है. अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने एवं अजादी की लड़ाई में बाबा तिलका माझी ने हंसते- हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी. बाबा तिलका मांझी ने भागलपुर से 1784 में स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम बिगुल फूंका था और अंग्रेजी सम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करते हुए हंसते- हंसते अपने प्राण की आहुति दे दी. भागलपुर में वटवृक्ष पर इन्हें फांसी दे दी गयी थी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *