ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा राज्य में रोटी, बेटी और माटी नहीं है, सुरक्षित जल्द होगा परिवर्तन, बनेगी भाजपा की सरकार बनेगी डबल इंजन की सरकार
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में आज भाजपा के कोल्हान प्रमण्डल के परिवर्तन यात्रा के समापन पर परिवर्तन महासभा आयोजित हुआ। टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित महासभा को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में रोटी, बेटी और माटी सुरक्षित नहीं है, अब परिवर्तन की जरूरत है और जल्द ही यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य

में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2 लाख 84 हज़ार युवाओं को नौकरी मिलेगी। उन्होंने राज्य के ओडिया शिक्षकों का मानदेय जो ओडिशा सरकार देती है उसे तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने का घोषणा किया। मुख्यमंत्री ने हिंदी और ओडिया भाषा में सभा को संबोधित किया और लोगों की तालियाँ बटोरी।
महासभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा ने भी संबोधित किया और हेमन्त सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला।
बाईट – मोहन चरण माझी, मुख्यमंत्री, ओडिशा
बाईट – बाबूलाल मराण्डी, पूर्व मुख्यमंत्री
बाईट – अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री
बाईट – मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


