Panchyat Chief Met CM Champai soren-मुखिया मोहन बास्के समेत वल्लभ स्टील ज़मीन दाताओं ने की सीएम से मुलाक़ात
Ranchi:- सरायकेला ज़िला अंतर्गत दुग्धा पंचायत के मुखिया मोहन बासके, JMM युवा मोर्चा के गमहरिया प्रखण्ड उपाध्यक्ष सन्दीप लोहार समेत वल्लभ स्टील लिमिटेड के प्रभावित जमींदाताओं ने आज CM चंपई सोरेन से उनके राँची स्थित सरकारी आवास में मुलाक़ात की।

इस दौरान सभी ने गुलदस्ता देकर CM चंपई सोरेन का अभिवादन किया। बता दे की लंबी सियासी उठापटक के बीच हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ़्तार किया जिसके बाद विधायक दल ने चंपई सोरेन को अपना मुखिया चुना और व झारखंड के नए CM बने। ज़िला के तमाम लोग उनसे मिलने के लिये आतुर है लेकिन बिजी शेड्यूल होने के कारण व मिल नहीं पा रहे है। इसी बीच आज CM ने समय निकालकर वल्लभ स्टील के प्रभावित ज़मीन दाताओं से मुलाक़ात की। सभी का अभिवादन सीएम ने खुले दिल से स्वीकार किया साथ ही ज़िला को विकास की नई राह पर ले जाने की बात कही।
मौक़े पर वल्लभ स्टील के प्रभावित ज़मींदाता अरुण प्रधान समेत कई लोगों ने CM को गुलदस्ता देकर अभिवादन दिया ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


