Newsझारखण्डसरायकेला

पारगामा में इंद मेला में शामिल हुई विधायक सविता महतो   

 

ईचागढ़ : गुरुवार को कुकडू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में एक दिवसीय प्रसिद्ध इंद मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुई। जहां विधायक सविता महतो को मेला समिति के अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मेला में झूमर संस्कृतिक व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जंगल महल महिला झूमर दल ऊपर बाटरी, कोटशीला, पुरुलिया के महिला झूमर शिल्पी अंबिका महतो, गोविंदलाल महतो, झूमर उस्ताद भोलानाथ महतो व राजदूत महतो के द्वारा झूमर प्रस्तुत किया गया।

वहीं सोनारी जमशेदपुर के रघु एंड माही डांस ग्रुप के द्वारा आदिवासी, बंगला एवं हिंदी गानों में रंगारंग नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। प्रसिद्ध इंद मेला में अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो के कई नेता, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान समेत आसपास के हजारों लोग उपस्थित हुए और संस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया। मौक़े पर वरिष्ठ झामुमो नेता लालटू महतो, झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिवास महतो,झामुमो कुकड़ू प्रखंड उपाध्यक्ष हरिकृष्ण महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, झामुमो नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, जे सी एम जिला अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम, युधिष्ठिर मांझी समेत कई वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *