नाम्या स्माइल फाउंडेशन का घाटशिला के टाउन हॉल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 11 फरवरी को, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
घाटशिला : नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को घाटशिला के नेताजी नगर भवन (टाउन हॉल) में प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने कहा की नाम्या स्माइल फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सयुक्त तत्वधान में 11 फरवरी रविवार को घाटशिला टाउन हॉल में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपी, हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, अडियोमेट्री जांच के विशेषज्ञ लोगों की निशुल्क जांच किया जाएगा. साथ ही आवश्यकता अनुसार दवा भी निशुल्क दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस शिविर मे चश्मा वितरण के साथ आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला अनुमंडल वासियों से आग्रह करते हुए शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया किया. मौके पर उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पावड़ा मुखिया पार्वती मुर्मू, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से हीरा सिंह, आजाद बेरा, बिक्रम साव, निधि केडिया, धवल सेठ, पूर्णेन्दु आचार्य, सूर्या राव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


