DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

पेयजल संकट को लेकर सनंद आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला में अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान

सरायकेला :- नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले छह महीनों से लगातार पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। शहरी इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं, जबकि सरकारी स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को हर दिन एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो स्थायी समाधान निकाला गया और न ही कोई जवाबदेही तय की गई।

 

इस गंभीर मुद्दे को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे से आम नागरिकों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की जाएगी। आंदोलन का नेतृत्व सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य करेंगे।

 

सनंद आचार्य ने जानकारी दी कि आंदोलन की पूर्व सूचना और आवश्यक अनुमति लेने के लिए सभी पीड़ित लोग सोमवार सुबह 11:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल संकट का जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *