JamshedpurNewsझारखण्ड

पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित

जमशेदपुर | 05 जनवरी 2026

सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एएनएम के पहले बैच का एक दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रम सबल सेंटर सभागार, साकची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, उपचार एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत एवं परिचय के साथ की गई। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और नियमित एमडीटी दवा के सेवन से रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है तथा दिव्यांगता से बचाव संभव है। साथ ही कुष्ठ रोगियों को उपचार अवधि के दौरान सरकार द्वारा प्रति माह ₹500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

प्रशिक्षण सत्र में डॉ. राजीव लोचन महतो ने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, कार्डिनल सिम्पटम्स, डायग्नोसिस एवं 1 अप्रैल 2025 से लागू संशोधित एमडीटी उपचार पद्धति की विस्तार से जानकारी दी। वहीं श्री खगेन दास गुप्ता ने डीपीएमआर अंतर्गत सेल्फ केयर एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी पर प्रकाश डाला।

अंत में डॉ. राजीव ने कुष्ठ उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास, भ्रांतियों को दूर करने तथा रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *