पोटका में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद सदस्य ने किया विजेता टीमों को पुरस्कृत
खरसावां के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत पोटका गांव में शिवरात्रि के अवसर पर आर एससी क्लब की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, झामुमो नेता साधु चरण सोय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ गोप शामिल हुए.



फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पिंकी एफसी व किंग कोबरा के बीच खेला गया. जिसमें किंग कोबरा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 18 हजार व उपविजेता रहे पिंकी एफसी की टीम को 12 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे सरायकेला व चौथे स्थान पर रहे लक्ष्मी ब्रदर्स की टीम को 6-6 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है, इसमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी.

इसके बाद छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गांव के छऊ गुरु स्व मनसा नायक के तस्वीर पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वही कलाकारों ने गणेश वंदना से छऊ नृत्य का शुभारंभ किया. जिसमें कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाएं पेश की. कार्यक्रम में शिव तांडव, गणेश वंदना, काली पूजा, महिषासुर मर्दिनी और राधा-कृष्ण के प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर झामुमो नेता साधु चरण सोय, रघुनाथ गोप, दांसर बानरा,सोमाय बानरा, बबलू बानरा, सुखराम सोय, अर्जुन बानरा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

