LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: रामाकृष्णा प्लांट 5 के खिलाफ भोलाडीह के ग्रामीणों का प्रदर्शन, नौकरी के वादे को लेकर जताया आक्रोश

सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबेरा स्थित रामाकृष्णा प्लांट 5 के कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भोलाडीह गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर नजर आया। ग्रामीणों ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी जमीन कंपनी को सौंपी थी। इस दौरान आपसी सहमति से यह तय हुआ था कि योग्य अभ्यर्थियों में से 40 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि वर्षों बीत जाने के बाद भी अब तक केवल 21 लोगों को ही नौकरी दी गई है, जबकि शेष ग्रामीण आज भी रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे रोजगार को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात करने जाते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी की एक बस को रोक दिया, जिसमें 100 से अधिक कर्मचारी सवार थे। बस के रोके जाने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें उनका हक और अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि रोजगार से जुड़े अपने अधिकारों के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की भूमिका अब अहम मानी जा रही है, ताकि बातचीत के माध्यम से मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *