JamshedpurNewsझारखण्ड

पोटका में साहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण, 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान

 

जमशेदपुर/पोटका:

पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 9 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2) चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में साहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि इस अभियान के तहत सहिया और एक पुरुष कार्यकर्ता की टीम बनाकर घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी और उन्हें जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और समय पर इलाज से दिव्यांगता से बचा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अभियान में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका तथा स्कूलों के एक पुरुष और एक महिला शिक्षक को भी शामिल कर कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, बीपीएम अनामिका सिंह, एमपीडब्ल्यू उपेंद्र नाथ मोदीना, बीटीटी बधाई मुर्मू तथा संजय चटर्जी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *