प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत चला जागरूकता अभियान
सरायकेला-खरसावां. दिनांक 17 सितम्बर 2025 को प्री कल्टीवेशन ड्राइव अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।


जानकारी के अनुसार, कुचाई थाना क्षेत्र के दामादिरी गाँव, दलभंगा ओपी क्षेत्र के लिपिजारी, गुटुहातु एवं पतराडीह गाँव तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के कुंद्रिलोंग गाँव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में संबंधित थाना प्रभारी ने बैठक कर लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अफीम की अवैध खेती और विक्रय पर पूर्ण रूप से रोक की बात दोहराते हुए इसके दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। ग्रामीणों को समझाया गया कि अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह सामाजिक बुराई और स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। इसलिए सभी ग्रामीण प्रशासन का सहयोग करें और इस दिशा में सकारात्मक पहल करें।

