पश्चिमी सिंहभूम : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जगन्नाथपुर में परिवर्तन सभा को किया संबोधित, ओडिशा की तरह झारखण्ड में भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान।
Anchor Read : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में परिवर्तन सभा को संबोधित किया।

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ओडिशा की तरह झारखण्ड में भी भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोषणा के मुताबिक 100 दिनों के अंदर कई योजनाओं को लागू किया गया। लेकिन झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार ने पाँच वर्ष बीतने तक अपने वादों को पूरा नहीं किया और अब चुनाव नजदीक आने पर घड़ियाली आँसू रोकर महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना का पैसा डाल रही है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि झारखंड में भी दो महीने बाद भाजपा सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट की बैठक में ही महिलाओं के लिये योजना लागू की जायेगी और उनके खाते में 2100 रुपये भेजा जायेगा। ओडिसा के सीएम ने कहा कि झारखंड में हेमन्त सोरेन सरकार ओडिया भाषियों की उपेक्षा कर रही है। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


