LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

पशुधन विकास योजना के तहत किसानों के बीच बत्तख चुजा का हुआ वितरण

ईचागढ़* सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत 58 लाभुकों के बीच करीब दो सौ बत्तख चुजा का वितरण विधायक सविता महतो के द्वारा किया गया।

मुख्य रूप से बीडीओ एकता वर्मा,अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर हरे लाल महतो उपस्थित थे। वहीं पशु पालन पदाधिकारी हरे लाल महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 58 लाभुकों के बीच 58 युनिट बत्तख का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रति लाभुकों को 15-15 बत्तख चूजा दिया गया। लाभुकों के बीच गमला एवं पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *