JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

पत्रकार अन्नी अमृता ने आज खरीदा नामांकन पत्र, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह रहे मौजूद 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024का आगाज हो चुका है. आज से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है.प्रखर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने आज 49जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फाॅर्म खरीदा.उनके साफ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह मौजूद थे.

 

बता दें कि इस साल की जनवरी में ही अन्नी अमृता ने प्रेस वार्ता कर घोषणा कर दी थी कि वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय पत्रकार चुनाव लड़ेंगी.अन्नी अमृता झारखंड के प्रखर और मुखर पत्रकारों में से एक हैं जो अपना बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं.पत्रकारिता के माध्यम से वह पिछले दो दशकों से जनसेवा में जुटी हैं.ईटीवी बिहार/झारखंड में वे वर्षों बतौर कोल्हान ब्यूरो हेड सह चीफ रिपोर्टर अपनी सेवा दे चुकी हैं.एक साल उन्होंने न्यूज 11में भी बतौर ब्यूरो हेड काम किया है.बदलते समय के साथ उन्होंने वेब पत्रकारिता में कदम रखते हुए द न्यूज पोस्ट और शार्प भारत के साथ काम किया और आजकल वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क डाॅट काॅम से जुड़ी हुई हैं.

 

सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर है जोरदार उपस्थिति

———

 

अपनी बेबाक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जानी जानेवाली अन्नी अमृता ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं और ज्यादातर मामलों का निपटारा वे उसके माध्यम से करवा देती हैं.जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए वे ट्विटर पर मामलों को रखती हैं जिनका समाधान होता है.फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी उपस्थिति है .

 

 

बदलाव की बहार

बेटी है इस बार

क्या आप हैं तैयार,नारे के साथ वे चुनावी समर में कूदने जा रही हैं.महिला सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और अन्य मापदंडों पर जमशेदपुर पश्चिम के वृहद और व्यापक विकास के इरादे के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का पहला कदम बढ़ाया है.अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे दो दशकों से इस क्षेत्र में आवाज उठाकर कई विकास कार्य करवा चुकी हैं.उनकी खबरों का संज्ञान लेकर ही क्षेत्र में सड़कें बनीं और जलापूर्ति योजना परवान चढी.

 

 

वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं.पिछले दिनों अन्नी अमृता की पहल पर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 की सड़क मानगो नगर निगम की ओर से बनवाई गई जिससे वहां के लोग काफी खुश हैं.बीस सालों से वहां सड़क नहीं थी.यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बडी संख्या में लोग अन्नी अमृता को एक बेहतर विकल्प के रुप में देख रहे हैं.बता दें कि पिछले दो दशकों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बारी बारी से कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता और सरयू राय रहे हैं.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *