झारखण्डराजनीति

पुराना डीसी ऑफिस के सामने झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले किया गया धरना प्रदर्शन 

 

 

जेएमएम सरकार आदिवासी, मजदूर और किसान विरोधी पार्टी है

 

24 साल का झारखंड बनने के बाद रोजगार की गारंटी नही है शिच्छा बदहाल है आदिवासियों का जमीन जबरन लूटा जा रहा हैःजऑन

 

 

 

चाईबासा। पुराना डीसी ऑफिस के सामने झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष मानसिंह त्रिया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि जेएमएम सरकार आदिवासी, मजदूर और किसान विरोधी पार्टी है।24 साल का झारखंड बनने के बाद रोजगार की गारंटी नही है शिच्छा बदहाल है आदिवासियों का जमीन जबरन लूटा जा रहा है। हमारा झारखंड पूरे देश को सबसे ज्यादा टैक्स देता है फिर भी बिकास नही है। नोवामुण्डी,जामदा,गुवा किरीबुरू, मनोहरपुर जैसे छेत्र का आदिवासी आज भी लकड़ी दातुन पत्ता बेचने को मजबूर हैं। जब हम मजदूरों का आवाज उठाते हैं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में ही 4 बार सीसीए लगाकर तड़ीपार किया गया इस बार भी सीसीए लगाकर तड़ीपार कराया गया। और हमें चुनाओ नही लडने दिया गया जब बगल राज्य उड़ीसा में चुनाओ लड़े तो लोगों ने 32000 वोट देकर मेरे संघर्ष को समर्थन दिया। जेएमएम के विधायक खुद काम नही करने देते हैं और दूसरों को भी नही करने देते हैं।जेएमएम सरकार आदिवासियों के उपर तानाशाही शासन चला रही है। अगर जेएमएम की सरकार आदिवासी और मजदूर हित पर सोचती तो मेरे द्वारा मजदूर हित का आवाज को दबाने के लिए सीसीए नही लगाती।जेएमएम सरकार टाटा, रूंगटा जैसे कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। आज आदिवासी जमीन का सुरक्षा नही हो पा रहा है। धरना के माध्यम से महा माहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, मुख्य नेयाधीश दिल्ली, मुख्य मंत्री झारखंड, राज्यपाल झारखण्ड को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के ऊपर लगे सीसीए को भी हटाने का मांग किया गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सके और जिला से पलायन को रोकने के लिए 75% रोजगार स्थानीय लोगों को मिले का मांग किया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *