पुरूनियां में 76 वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
खूंटपानी प्रखंड के राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय पुरूनिया में शुक्रवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 76 वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान वन प्रमंडल चाईबासा के द्वारा किया गया. जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव,सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती,सकरी दोंगों, बीडीओ धनंजय पाठक व वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मिणा ने दीप प्रज्वलित कर किया.



इससे पूर्व अतिथियों का स्कूली बच्चों के द्वारा आदिवासी रीति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया. वक्ताओं ने कहा कि पेड़ लगाना हम सभी का दायित्व है.कहा कि पौधरोपण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है. वृक्ष ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित करता है. वन संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करता, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, स्वच्छ और संतुलित जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करना है. उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाएं और हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. वहीं हाथियों द्वारा किए गए फसल नुकसान में प्रखंड के तीन लाभुकों के बीच मुआवजा हेतु चेक दिया गया.

इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया. मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सयतवा शंकर भगत, विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव, बिरसा तियू, अशोक मुंडरी, हरिचरण कुमार,विजय सिंह लेयांगी, बबलू बोदरा समेत विद्यालय के शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं वन विभाग के कर्मी मौजूद थे.


