डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए गोविंदपुर में जमीन का हुआ सीमांकन
राजनगर प्रखंड में स्वीकृत डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए सोमवार को अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा के निर्देश पर गोविंदपुर में जमीन का सीमांकन किया गया। अंचल के अमीन अजय महतो एवं अंचल उपनिरीक्षक सोमचंद टुडू ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने भूमि का मापी कर सीमांकन किया।

ज्ञात हो कि राजनगर के गोविंदपुर में बनाए जा रहे दो हजार लोगों की बैठने की क्षमता वाला वृहत माझी परगना हाउस के पीछे स्थित जमीन खाता संख्या 273 पर डिग्री कॉलेज निर्माण होगा। जिसकी प्लाट संख्या 1128, 1129, 1135, 1137 एवं 1138 है। इसमें कुल 5.75 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इस दौरान गोविंदपुर निवासी समाजसेवी बीजू बास्के ने इसे गोविंदपुर गांव और राजनगर प्रखंड के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज बन जाने से गोविंदपुर का भी विकास होगा। यहाँ पर गोविंदपुर के बगल में मॉडल एकलव्य विद्यालय का भी निर्माण हो रहा है। सिजुलाता में नवोदय विद्यालय पहले से स्थापित है।
अब राजनगर में डिग्री कॉलेज बनने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री की इस पुण्य काम के लिए जितनी प्रशंसा की जाय कम है। गोविंदपुर और राजनगरवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। वहीं अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेर मोहम्मद भी मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर को डिग्री कॉलेज देकर यहाँ शिक्षा के स्तर को मजबूत करने का सराहनीय काम किया। इससे पूरे राजनगर की जनता काफी खुश है। अब राजनगर शिक्षा का हब बनेगा। गरीब माता पिता भी अपने बच्चे को घर का खाना खिलाकर उच्च शिक्षा दिला सकेंगे। इस दौरान संजय पांडा, मो. मूर्तजा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


