बेसिक कंप्यूटर परीक्षा में Astik Computer Classes के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, रितिक गोप रहे अव्वल
राजनगर :-स्मार्ट कोचिंग सेंटर, राजनगर में आयोजित बेसिक कंप्यूटर परीक्षा में Astik Computer Classes के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम रोशन किया।

परीक्षा में रितिक गोप ने 50 में से 48 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नंदिनी शील ने 47 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी महतो ने 46 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर Astik Computer Classes की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। Astik Computer Classes ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाना है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


