LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

RAJNAGAR NEWS चालियामा शिव मंदिर में भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण

 राजनगर :-सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर कमेटी चालियमा की ओर से भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

इसमें छोटे बच्चों से लेकर आसपास गावों से पूजा करने आए श्रद्धालु एवं आम व खास लोग शामिल हुए। खिचड़ी भोग ग्रहण करने के लिए रूंगटा कम्पनी के बड़े पदाधिकारीगण व मजदूर भी शामिल हुए। पूर्व प्रखंड उपप्रमुख विनय सिंहदेव ने कहा कि ज़ब ईचा डैम निर्माण शुरु हुआ था। तब यहाँ चालियाम क्लोनी में शिव मंदिर का निर्माण किया गया। शुरुआत में केवल पूजा अर्चना होती थी। परंतु 1997 से शिव मंदिर कमेटी चालियामा की ओर से अर्चना के साथ खिचड़ी भोग वितरण आरम्भ किया गया। इसकी खिचड़ी भोग वितरण की शुरुआत बालक भोजन के रूप में हुई थी।

अब वृहत रूप में सभी लोगों को खिचड़ी, पायस, पूड़ी भोग दिया जाता है। कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव ने बताया कि यहाँ भगवान भोले शंकर पर लोगों की असीम आस्था है। आसपास एवं दूर दराज गावों से भक्त बाबा भोले शंकर की पूजा अर्चना करने आते हैं। प्रत्येक वर्ष भक्तों के खिचड़ी भोग वितरण किया जाता है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रशांत सिंहदेव, पूर्व उप प्रमुख विनय सिंहदेव, सुनील कुमार , विश्वजीत कर, सुधांशु कर, अमित रब्बनी, दीपक ओझा, रामविलास कैवर्त सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *