Newsझारखण्डसरायकेला

शहीद निर्मल महतो विद्यालय में सरस्वती पूजा की तैयारियां शुरू

 

 

महेशकुदर (भुईयांनाचना): राजनगर शहीद निर्मल महतो विद्यालय महेशकुदर (भुईयांनाचना) में सरस्वती पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बांगबंगा नदी से 251 कन्याओं और पुरुषों द्वारा लाया गया पवित्र जल कलश यात्रा का आयोजन किया।

 

इस कलश यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोगों और 251 कन्याओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती माता की पूजा की और उनकी कृपा की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य मानिक लाल महतो ने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और छात्र-छात्राओं को सरस्वती माता की पूजा के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ज्ञान और शिक्षा के महत्व के बारे में बताना है। इस अवसर पर विश्व शांति के लिए श्री श्री गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जो शांतिकुंज हरिद्वार के महासंत रथो एवं संतो के कर कमलों से संपन्न हुआ।

 

इस प्रोग्राम को सफल बनाने में हीरालाल गोप, विद्यासागर महतो, शुभाशीष महतो, समेत सभी आचार्य का योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *