आगामी 16 जून को ,राजनगर मतकामबेडा मे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियो का जिले क़े उपायुक्त नें लिया जायजा
तैयारियो की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
राजनगर :-आगामी दिनांक 16 जून मतकामबेडा क़े फुटबॉल मैदान , में प्रस्तावित शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम मे माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों की बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था आदी का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिए।

मौक़े पर उपयुक्त के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार, अंचलधिकारी राजनगर हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, विभिन्न विभाग का कार्यपालक अभियंता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


