Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर बाजार में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान का ग्राम प्रधान रवि महतो ने किया स्वागत,सम्मान

 

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान का स्वागत राजनगर के ग्राम सह भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रवि महतो ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

स्वागत के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, महामंत्री मनसा लोहार, झारखंड आंदोलनकारी नेपाल कैवर्त, जगदीश महतो, कृष्णा प्रधान, अनिल पति सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

मौके पर रवि महतो ने कहा कि हरेकृष्ण प्रधान के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर और प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *