Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर चौक पर मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी का निरीक्षण, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

 

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया संचालन और सुरक्षा मानकों की समीक्षा

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावाँ)।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो ने बुधवार को राजनगर चौक पर मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी (बस) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस के परिचालन, तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और निर्धारित मार्गों पर संचालन की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने वाहन चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया कि वे यात्रियों की सुरक्षा, समयपालन एवं वाहन स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

 

निरीक्षण के बाद परिवहन पदाधिकारी ने स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पेन वितरण किया और उन्हें निष्ठा, अनुशासन एवं शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया गया। यह पहल प्रशासन की सामाजिक सरोकार और जनसंपर्क प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला परिवहन विभाग समय-समय पर निरीक्षण, मार्ग परीक्षण और जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *