*”कोल्हान की धड़कन: बलदेव बाबा आश्रम में एडवेंचर ट्रैकिंग का रोमांच”*
कोल्हान ब्लैक टीम का एडवेंचर ट्रैकिंग प्रोग्राम
कोल्हान ब्लैक टीम द्वारा एक एडवेंचर ट्रैकिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी का स्वागत है। यह कार्यक्रम 4 जून 2025 को सुबह १:०० बजे बलदेव बाबा आश्रम बड़ा बादल में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बलदेव बाबा पर्यटन स्थल को बढ़ावा देना और प्राकृतिक सौंदर्य एवं दर्शनीय स्थलों का आनंद लेना है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं।
कार्यक्रम में सहयोग राशि 100 रुपये रखी गई है, जिसमें दोपहर में खाने-पीने की व्यवस्था शामिल है। इसमें भाग लेने वाले महिला और पुरुष जुती और ट्राउज़र्स पहनकर आएं और पानी की बोतल साथ लाएं।
आयु सीमा 8 वर्ष से 60 वर्ष तक रखी गई है, और सभी प्रिंट मीडिया और यूट्यूबर्स का सादर आमंत्रित हैं।
कोल्हान ब्लैक टीम आपको इस एडवेंचर ट्रैकिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है, जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं और नए अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


